साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम

महिलाओं और युवतियों ने छेड़छाड़ व फब्तियां कसने का लगाया आरोप

साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
साहिबगंज के सब्जी मंडी में शराबियों के अड्डे का दृश्य।

साहिबगंज के साक्षरता चौक और पूर्वी फाटक के बीच पुलिस लाइन मैदान के पास सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए शेड अब शराबियों का अड्डा बन गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन-दहाड़े खुलेआम शराब पी जाती है और महिलाओं व राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

संजना कुमारी

साहिबगंज: सब्जी बेचने के लिए बनाया गया शेड, अब शराबियों का अड्डा बन गया है। साक्षरता चौक और पूर्वी फाटक के बीच पुलिस लाइन मैदान के पेट्रोल पंप के पास जिला प्रशासन और नगर परिषद ने सब्जी विक्रेताओं के लिए जो शेड बनवाए थे, उन पर अब पियक्कड़ों का कब्जा है।

ग्राउंड जीरो की हालत  

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाली पड़े शेड में दिन-दहाड़े शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता है। नशे में धुत्त लोग न दुकानदारों की परवाह करते हैं, न राहगीरों की। खुलेआम बोतलें खुलती हैं, गिलास टकराते हैं और गालियों की बौछार होती है।

सबसे बड़ा खतरा: महिलाओं की इज्जत  

सब्जी खरीदने आने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए ये जगह अब खौफ का सबब बन गई है। एक महिला ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बच्चे के साथ सब्जी लेने आती हूं तो ये लोग घूरते हैं, फब्तियां कसते हैं। शाम के बाद तो अकेले आना नामुमकिन है। इज्जत बचाकर निकलना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच

दिन में भी 'जाम', रात में 'कोहराम'  

स्थानीय दुकानदार रामजी साह बताते हैं, पहले सोचते थे रात में पीते होंगे। पर अब तो सुबह 11 बजे से ही महफिल सज जाती है। पुलिस लाइन पास में है, फिर भी इनको डर नहीं। कानून का खुला मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

किसकी जिम्मेदारी?  

नगर परिषद व जिला प्रशासन शेड बनाकर भूल गई। न पारदर्शी तरीके से आवंटन हुआ, न निगरानी। खाली शेड अराजक तत्वों का अड्डा बन गया। पेट्रोल पंप के पास, पुलिस लाइन से चंद कदम दूर ये अड्डेबाजी चल रही है। गश्ती दल को दिखता क्यों नहीं?
ये सब उत्पाद विभाग को भी नहीं दिखता। सार्वजनिक जगह पर शराब पीना कानूनन अपराध है। आखिर छापेमारी कब होगी?

स्थानीय लोगों की मांग 

स्थानीय लोगों ने खाली शेड को तुरंत जरूरतमंद सब्जी विक्रेताओं को आवंटित करने, पुलिस द्वारा सुबह-शाम गश्ती बढ़ाने और अड्डेबाजों पर कार्रवाई करने, तथा सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने की मांग की है।

आखिर कब होगी कार्रवाई?

जब पुलिस लाइन के बगल में ही कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, तो शहर के बाकी हिस्सों का क्या हाल होगा? लोग पूछ रहे हैं कि सब्जी मंडी को 'मधुशाला' बनाने वालों पर कब होगी कार्रवाई? या फिर किसी बड़ी घटना का इंतजार है? साहिबगंज को 'स्वच्छ' बनाने का दावा करने वाले, पहले इन शेड को 'सुरक्षित' तो बनाओ। वरना विकास के नाम पर बने ये ढांचे शराबियों की चौपाल और महिलाओं की लाचारी का स्मारक बनकर रह जाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
Ranchi News: मोराबादी यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा और बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक आयोजन
साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर