साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

24 से 48 घंटे में शिकायत निपटाने का दावा

साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
साहिबगंज नगर परिषद सभागार में हेल्पलाइन नंबर सेवा का उद्घाटन।

साहिबगंज नगर परिषद ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9229257143 जारी किया है। नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, उपाध्यक्ष विनीता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।

साहिबगंज: अब नगर परिषद के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों की शिकायत दूर करने और बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने हेल्पलाइन नंबर 9229257143 जारी किया। इसको लेकर नगर परिषद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन अध्यक्ष रामनाथ पासवान, उपाध्यक्ष विनीता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि लोगों को अपनी समस्या के लिए नगर परिषद का चक्कर नहीं काटना पड़े। इसी उद्देश्य से बोर्ड ने निर्णय लिया कि हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि उपरोक्त नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सएप पर लिखित शिकायत भेज सकते हैं।
शिकायत का समाधान 24 से 48 घंटे में किया जाएगा।

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल में लोगों की समस्या का त्वरित समाधान करने की पहल की है। इसी कड़ी में नगर परिषद बोर्ड ने भी यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 24 घंटे काम करेगा और शिकायतों का निपटारा 24 से 48 घंटे में होगा। मौके पर सिटी मैनेजर, वार्ड पार्षद दीपा देवी, चमरु उरांव, सुनील भरतिया, नगर परिषद के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इधर लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर जारी करना आसान है, असली परीक्षा 48 घंटे में समाधान की है। अगर वाकई नाली, पानी, सफाई की शिकायत 2 दिन में निपट गई, तो ये गेमचेंजर होगा। वरना ये नंबर भी बाकी सरकारी नंबरों की तरह 'नॉट रीचेबल' हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
Ranchi News: मोराबादी यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा और बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक आयोजन
साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर