BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी ने जारी किया नियुक्ति पत्र

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
BSPS ने पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने संगठन विस्तार करते हुए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी ने गिरिधर शर्मा की अनुशंसा पर शुभेंदु चटर्जी को पश्चिम बंगाल और अनिल पुसादकर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

कोडरमा: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 1 मई को झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित पतरातु में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के आलोक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार एवं पश्चिम बंगाल तथा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षों का मनोनयन किया गया।

राष्ट्रीय संगठन सचिव सह राज्य प्रभारी गिरिधर शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा यह मनोनयन किया गया। इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के सूचना निदेशक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।

दोनों राज्यों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों को 15 दिनों के भीतर प्रदेश कमेटी का विस्तार कर राष्ट्रीय कमेटी को सूचित करने का निर्देश जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष शैलेश्वर पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गंगेश द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव, सुखनंदन बंजारे को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, शुभेंदु चटर्जी को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष एवं अनिल पुसादकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: घाटी में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से हाईवा में घुसा ट्रक, केबिन में फंसा चालक

इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी ने आधिकारिक पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
Ranchi News: मोराबादी यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा और बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक आयोजन
साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर