Koderma News: घाटी में भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से हाईवा में घुसा ट्रक, केबिन में फंसा चालक
दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर
कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से दाल लोड कर नवादा जा रहे एक ट्रक का ढलान पर ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते उसने आगे चल रहे हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक प्रदीप यादव (32 वर्ष, नवादा निवासी) केबिन में ही फंस गए। कोडरमा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और रोड सेफ्टी के सागर कुमार गिरी ने क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के समीप रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी प्रदीप यादव (उम्र 32, वर्ष पिता मदन यादव) के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव अपने ट्रक में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से दाल लोड कर नवादा जा रहे थे।
इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप एक ढलान पर इनके ट्रक का ब्रेक नहीं लगने के कारण इनके ट्रक के आगे जा रही एक हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इनके ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और यह ट्रक में ही फंस गए। इसके पश्चात ये जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने लगे। इनकी चीख सुनकर उस ओर से गुजर रहे अन्य वाहन चालक अपनी गाड़ी खड़ी कर वहां पहुंचे।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
