Koderma News: इलाज के दौरान मासूम की मौत, मेडविन हॉस्पिटल में परिजनों का भारी हंगामा
डॉ विपिन कुमार पर इलाज में लापरवाही आरोप
कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित शहीद चौक के समीप डोमचांच के मेडविन हॉस्पिटल (निजी अस्पताल) में इलाज के दौरान बगरीडीह निवासी किशोर यादव की डेढ़ वर्षीय पुत्री तनिष्का कुमारी की मौत हो गई। बच्ची को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद डोमचांच थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कोडरमा: जमुआ मुख्य मार्ग स्थित शहीद चौक के समीप मेडविन हॉस्पिटल (निजी हॉस्पिटल) डोमचांच में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल के बाहर हो हंगामा किया। बच्ची की पहचान बगरीडीह निवासी किशोर यादव की डेढ़ वर्ष की पुत्री तनिष्का कुमारी के रूप मे हुई। परिजनों ने बताया कि बच्ची को बुखार लगा था, इलाज के लिए मेडविन हॉस्पिटल डोमचांच लाया गया।
जहां डॉ विपिन कुमार ने इलाज किया। मृतका की मां ने बताया कि मेरी बेटी को बुखार लगा था, इलाज हेतु मैडविन हॉस्पिटल लाया, जहां डॉक्टर ने कहा कि भाप लगाना होगा, ऑक्सीजन लगाया गया और पैर ठंडा हो गया तब डॉक्टर को बुलाया और इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा मचाया। खबर मिलते ही डोमचांच थाना के एस आई सुबोध कुमार पाठक दल बल के साथ पहुंच कर कैंप किए हुए है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
