Ranchi News: एम.एम.के. हाई स्कूल में मदर्स डे की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता अभिभावकों का दिल
शिक्षिका अंजलि रावत और भुबनेश्वर मिर्धा के नेतृत्व में संपन्न हुआ भव्य कार्यक्रम
झुमरी तिलैया स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या कहकशा परवीन ने मां को जीवन की प्रथम गुरु बताते हुए बच्चों को संस्कारों और माता-पिता के सम्मान की प्रेरणा दी।
रांची: एम.एम.के. हाई स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान एवं समर्पण को अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने “मां” विषय पर आकर्षक एवं भावनात्मक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अंजलि रावत एवं भुबनेश्वर मिर्धा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


