Hazaribagh News: शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर
10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए विशेष शैक्षणिक रणनीति तैयार
हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, शिक्षकों की कमी दूर करने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राथमिक, उत्क्रमित, 10+2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, समर्थ विद्यालय, सीएम एक्सीलेंस स्कूल तथा पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में पठन-पाठन की वर्तमान स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, विभागीय कार्रवाई, सेवा संपुष्टि, स्थानांतरण, पदोन्नति एवं नामांकन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एडीपीओ को वार्डन के साथ समन्वय स्थापित कर उप विकास आयुक्त को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सेवा सत्यापन एवं समय पर लेखा सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित स्थापना लिपिक, प्रधान लिपिक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थानांतरण एवं कक्षा 1 से 5 तक के एकल शिक्षक से जुड़े कार्यों के निष्पादन हेतु सभी बीपीओ को निर्देशित करने को कहा।
अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित विद्यालय परिसर बनाए रखने तथा अनुमंडल पदाधिकारी को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त हेमन्त सती के अलावे उपविकास आयुक्त रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईओ, बीपीओ, वार्डन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

