Hazaribagh News: भूमिहीन दलित महिलाओं ने एडीएम से लगाई गुहार, गैरमजरूआ भूमि बचाने व आवंटन की मांग

करीब 40 भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों ने जमीन की मांग की

Hazaribagh News: भूमिहीन दलित महिलाओं ने एडीएम से लगाई गुहार, गैरमजरूआ भूमि बचाने व आवंटन की मांग
(फ़ोटो)

हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड स्थित बेस गांव की दर्जनों महिलाओं ने अपर समाहर्ता से मुलाकात कर भूमि आवंटन की मांग की। उन्होंने भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन और गांव के सार्वजनिक तालाब पर किए जा रहे अवैध कब्जे की भी शिकायत दर्ज कराई है।

कटकमदाग: प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेस की करीब 35 से 40 भूमिहीन अनुसूचित जाति परिवारों की महिलाओं ने गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा के नेतृत्व में अपर समाहर्ता हजारीबाग कार्यालय पहुंचकर सरकारी गैरमजरूआ भूमि आवंटित करने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। महिलाओं ने सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने तथा गांव के सार्वजनिक तालाब को भरकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत भी प्रशासन से की।

आवेदन में महिलाओं ने बताया कि वे सभी ग्राम बेस की स्थायी निवासी हैं तथा आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवारों से आती हैं। उनके पूर्वजों एवं गांव के कुछ परिवारों को पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा भूमिदान योजना के तहत जमीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन छह लेन सड़क निर्माण के दौरान उक्त जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया। इसके बाद कई परिवार पूरी तरह भूमिहीन हो गए हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में अनेक ऐसे परिवार हैं, जिनके पास प्रधानमंत्री आवास या अन्य सरकारी आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए भी जमीन उपलब्ध नहीं है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि गांव के नया टोंगरी क्षेत्र स्थित खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-662 में लगभग 17 एकड़ से अधिक गैरमजरूआ सरकारी भूमि उपलब्ध है। इस भूमि के कुछ हिस्से पर पूर्व में भी कुछ ग्रामीणों को भूमिदान के तहत जमीन दी जा चुकी है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में उक्त सरकारी भूमि पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के संरक्षण में भूमाफिया तत्व कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, गांव के वर्षों पुराने सार्वजनिक “ललकी तालाब” को भी भरकर समतलीकरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मोरांगी में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत

प्रतिनिधिमंडल ने अपर समाहर्ता से मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमिहीन परिवारों को आवासीय उद्देश्य से जमीन आवंटित करने की मांग की। इस पर अपर समाहर्ता ने मामले की जांच कराने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई एवं भूमि आवंटन पर विचार करने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल