Hazaribagh News: विभावि में प्लास्टिक के दायित्वपूर्ण व संवहनीय उपयोग पर कार्यशाला आयोजित

राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने परिसर में किया प्लास्टिक फुटप्रिंट सर्वेक्षण

Hazaribagh News: विभावि में प्लास्टिक के दायित्वपूर्ण व संवहनीय उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
(फ़ोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के राजनीति विज्ञान विभाग में प्लास्टिक के संवहनीय उपयोग पर एक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में छात्रों ने 21 प्रश्नों के माध्यम से अपने व्यक्तिगत प्लास्टिक फुटप्रिंट का आकलन किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सोमवार को प्लास्टिक के संवहनीय (sustainable) तथा दायित्वपूर्ण उपयोग पर एक संवेदीकरण (Sensitization) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में प्लास्टिक फुटप्रिंट का आकलन करने से संबंधित सर्वेक्षण में भाग लिया। 

विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा संचालित इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में विद्यार्थियों से 21 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न के पांच उत्तर उपलब्ध कराए गए। इसमें से विद्यार्थियों को किसी एक उत्तर पर क्लिक करना था। इस सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया इसका उद्देश्य है विद्यार्थियों में प्लास्टिक के व्यक्तिगत उपभोग के प्रति जागरूक करना तथा प्लास्टिक के दायित्वपूर्ण उपयोग के प्रति संवेदीकृत करना। विशेषकर एकल उपयोग के प्लास्टिक सामग्री के खतरनाक परिणाम के प्रति सचेत करना।

सर्वेक्षण में प्लास्टिक के दैनिक उपयोग से संबंधित प्रश्न सम्मिलित किए गए थे। जैसे की प्लास्टिक के बोतल, पैकेट, थैला तथा कटलरी के उपयोग की मात्रा पर प्रश्न पूछे गए थे। इसमें किचन तथा बॉथरूम एवं लॉन्ड्री में उपयोग किए जाने वाले सामग्री से संबंधित प्रश्न भी थे। होटल से मंगाए गए खाना तथा यात्रा के समय किए गए प्लास्टिक के उपयोग पर भी प्रश्न पूछे गए थे। राजनीति विज्ञान विभाग के चतुर्थ तथा प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, डॉ रीता कुमारी तथा डॉ अजय बहादुर सिंह ने प्लास्टिक के गैर जिम्मेदराना उपयोग के खतरनाक परिणाम के बारे में सबको सचेत किया। साथ ही शिक्षकों ने इस सर्वेक्षण के संबंध में विद्यार्थियों को बताया। विभागीय शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार विश्वकर्मा, महेंद्र पंडित, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार, इनामुल अंसारी, जाकिर अंसारी तथा स्वाति कुमारी ने मौके पर तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं