जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

बरियारपुर नदी पुल के पास छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने फोनपे पर फर्जी कैशबैक का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी Woohoo ऐप के माध्यम से ₹1,999 कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजता था और लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित करता था।

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर में नदी के पुल के पास छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहबुद्दीन अंसारी (उम्र 32 वर्ष), पिता कासीम अंसारी, ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले 02 मोबाइल फोन और 03 एक्टिवेटेड सिम कार्ड जब्त किए हैं।

फोनपे पर फर्जी कैशबैक का भेजता था लिंक

साइबर डीएसपी अमित रविदास के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी शाहबुद्दीन अंसारी ठगी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था। वह 'Woohoo' ऐप के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के भोले-भाले लोगों के फोनपे  पर ₹1,999 का फर्जी 'कैशबैक' का मैसेज भेजता था। इसके बाद वह ग्राहकों को कॉल करके या मैसेज में उस कैशबैक को 'एक्सेप्ट' (स्वीकार) करने के लिए कहता था।

जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति उस झांसे में आकर सहमत बटन पर क्लिक करता था, तो पैसे उसके खाते में आने के बजाय साइबर अपराधी के 'Woohoo' ऐप के वॉलेट में ट्रांसफर हो जाते थे। इस तरह वह देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहा था।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक पलामू किला का बदलेगा स्वरूप, 60 करोड़ की योजना पर तेजी से काम: राधाकृष्ण किशोर

थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में बनी थी छापेमारी टीम

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व साइबर अपराध थाना के पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल कर रहे थे, जिसमें पु०नि० प्रशांत कुमार और रिजर्व गार्ड के आरक्षी व हवलदार शामिल थे। टीम ने बरियारपुर नदी पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को उस समय दबोचा जब वह ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 35/26 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण
375 साल पुरानी पांडुलिपि से खुलेंगे इतिहास के रहस्य! कबीरधाम में मिला 38 दुर्लभ दस्तावेजों का खजाना
Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात
जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद
आपसी मनमुटाव ठीक नहीं
जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना