जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत

जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत

जामताड़ा जिले में एंबुलेंस सेवा की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। शहरबेड़ा गांव के मोनू टुडू को गंभीर हालत में समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जामताड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के सरकार और विभागीय अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बीच जामताड़ा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरी चिकित्सा व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह क्षेत्र में एक गंभीर मरीज को आपातकालीन स्थिति में समय पर एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरी में परिजनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना जामताड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोनू टुडू की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई थी। हालत नाजुक होने पर परिवार के लोगों ने तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने और सहायता की गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची।

जब नहीं आई एंबुलेंस, ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी सहारा

समय बीतने के साथ मोनू की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सरकारी व्यवस्था से किसी प्रकार की मदद न मिलते देख ग्रामीणों और परिजनों ने स्वयं मरीज को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। उन्होंने गांव में मौजूद एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पर खटिया रखी और उस पर मरीज को लिटाकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही मोनू टुडू की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती, तो शायद मरीज की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें: Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार

13 में से 8 एंबुलेंस खराब, सिविल सर्जन ने मानी समस्या

इस मामले पर जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने जिले में एंबुलेंस की गंभीर कमी को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले कुल 13 एंबुलेंस संचालित थीं, लेकिन वर्तमान में उनमें से 8 एंबुलेंस लंबे समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी हैं।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

सिविल सर्जन ने कहा कि इस स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और संबंधित एजेंसी को कई बार लिखित रूप से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

स्वास्थ्य मंत्री बोले, ओला-उबर मॉडल पर आएगी नई एंबुलेंस सेवा

वहीं, इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मरीज की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उनके अनुसार, जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तब वह मृत अवस्था में था।

108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही वर्तमान व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ओला-उबर मॉडल की तर्ज पर नई और आधुनिक एंबुलेंस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

375 साल पुरानी पांडुलिपि से खुलेंगे इतिहास के रहस्य! कबीरधाम में मिला 38 दुर्लभ दस्तावेजों का खजाना 375 साल पुरानी पांडुलिपि से खुलेंगे इतिहास के रहस्य! कबीरधाम में मिला 38 दुर्लभ दस्तावेजों का खजाना
Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात
जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद
आपसी मनमुटाव ठीक नहीं
जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का धमाका, डैनी वायट-हॉज के शतक से श्रीलंका पस्त