बेकाबू ट्रैक्टर ने छीनी मजदूर की जिंदगी, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में सुपायडीह निवासी लालटू हेंब्रम की मौके पर हुई मौत
जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे में दिहाड़ी मजदूर लालटू हेंब्रम की दर्दनाक मौत हो गई। खाली ट्रैक्टर सतशाल की ओर जा रहा था, तभी तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे रखी ईंटों से टकरा गया।
जामताड़ा: जिले में बेकाबू रफ्तार और बेलगाम ट्रैक्टर काल साबित हो रहे हैं। जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव के समीप देर रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार दिहाड़ी मजदूर लालटू हेंब्रम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है और दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक खाली ट्रैक्टर कटंकी गांव होते हुए सतशाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान कटंकी के पास स्थित एक तीखे मोड़ पर चालक अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार सुपायडीह निवासी लालटू हेंब्रम हवा में उछलकर दूर जा गिरा।
सड़क किनारे गड़े खूंटे से टकराने के कारण मौके पर ही तोड़ा दम

पुलिस ने ट्रैक्टर को किया जब्त, सभी पहलुओं की हो रही जांच

रो-रोकर बुरा है परिवार का हाल, ट्रैक्टरों की रफ्तार पर उठे सवाल
इस अकाल मौत के बाद मृतक लालटू हेंब्रम के पीछे उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमाने वाले इकलौते सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही ट्रैक्टर दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। रेत, मिट्टी और ईंट ढोने वाले ट्रैक्टरों की बेलगाम रफ्तार और संचालन में बरती जा रही लापरवाही पर अगर समय रहते पुलिस और परिवहन विभाग ने अंकुश नहीं लगाया, तो ऐसे हादसों को रोक पाना नामुमकिन होगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


