देवघर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद एसीबी के हत्थे चढ़े

 शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

देवघर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद एसीबी के हत्थे चढ़े
रिश्वत मामले में मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद को गिरफ्तार करती एसीबी टीम

देवघर जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता संतोष प्रसाद को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला डिंडाकुली पंचायत में संचालित ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) योजना से जुड़ा है।

देवघर: जिले के गौरव प्रखंड भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता (जेई) संतोष प्रसाद को ₹5,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में पूरे मामले की चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, करों प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत में ट्रेंच कम बंड (टीसीबी) योजना का कार्य संचालित हो रहा था। आरोप है कि योजना से संबंधित भुगतान एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के एवज में लाभुक से कनिष्ठ अभियंता द्वारा ₹5,000 की रिश्वत मांगी गई थी। लाभुक ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए।

सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत की राशि सौंपी। जैसे ही संतोष प्रसाद ने ₹5,000 की घूस ली, मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले को उजागर करने और शिकायत को एसीबी तक पहुंचाने में नागरिक मंच के भीम राणा, जन्मजय राणा तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ रावानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सहयोग से शिकायत संबंधित एजेंसी तक पहुंची, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें: अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने एसीबी की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही लोगों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का कड़ा निर्देश, होटलों-अस्पतालों में फायर सेफ्टी जरूरी
Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल
Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मई में 470 मामलों का निष्पादन, लंबित केस घटे
Dumka News: मौत से लड़ रही 11 साल की प्रतिमा, 5 दिन से बेसुध; इलाज के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
झामुमो ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक