Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मृतक बच्चे की मां पूनम देवी ने दर्ज कराया केस

Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
(फ़ोटो)

कोडरमा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चंद्रा की अदालत ने पोते की हत्या के मामले में सौतेली दादी रेखा देवी को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। तिलैया थाना कांड संख्या 123/25 के तहत पुलिस और अभियोजन पक्ष द्वारा आठ गवाहों के परीक्षण के बाद कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

कोडरमा: दादी द्वारा अपने ही पोते की हत्या किए जाने के मामले की सुनवाई करते  हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की कोर्ट ने आरोपी दादी रेखा देवी (53 वर्ष, पति मनोज यादव, गझंडी) को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रु जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला वर्ष 2025 का है और मृतक की मां पूनम देवी ने तिलैया थाना में कांड सं 123/25 दर्ज कराया गया था। आवेदन में पूनम देवी ने अपने सास ससुर और अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। क्योंकि कुछ दिन पूर्व होली के समय पूनम देवी के पति अरविंद कुमार ने शराब के नशे में उसकी सास के साथ मारपीट करने और गला दबाने के प्रयास किया था। 

इसके बाद सास रेखा देवी और ससुर मनोज यादव ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। बता दें कि अरविंद कुमार, मनोज यादव के पहली पत्नी का पुत्र था। जबकि रेखा देवी मनोज यादव की दूसरी पत्नी थी। मनोज यादव की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था। पुलिस के सामने रेखा देवी ने कपड़ा टांगने वाली रस्सी से बच्चे की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की थी। अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। 

इस दौरान सभी आठ गवाहों का परीक्षण कराया गया। कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने कोर्ट से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता वचन देवनाथ आर्या ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें