Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें

बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूल वाहनों में जीपीएस आवश्यक

Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें
(रोड टास्क फोर्स की बैठक)

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित रोड टास्क फोर्स की बैठक में श्रावणी मेला 2026 से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने और हिट एंड रन मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूल बसों में जीपीएस प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है।

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों सहित अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से आगामी श्रावणी मेला 2026 को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख एवं संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सावन माह शुरू होने से पूर्व सड़क मरम्मती का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क मरम्मती कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जहां भी सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ित लाभुकों को अभिलंब सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिट एंड रन मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान

बैठक में उपायुक्त ने सभी स्कूल बसों में जीपीएस प्रणाली अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन हो।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने शहर एवं मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक भी व्यक्ति की जान न जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं आम नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में डीएफओ,अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सभी थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें