सरिया में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ

सुबह 7 बजे ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

सरिया में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ
सरिया ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

सरिया अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे अकीदत, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह सरिया थाना के पीछे स्थित मुख्य ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।

गिरिडीह: सरिया अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा पूरे अकीदत, पारंपरिक अदब और उत्साह के साथ मनाया गया। बीते शुक्रवार को ही मस्जिद कमेटी द्वारा यह एलान कर दिया गया था कि ईदगाह में नमाज सुबह ठीक 7:00 बजे अदा की जाएगी। इसी घोषणा के मद्देनजर सुबह से ही चारों तरफ त्योहार की रौनक देखने को मिली।

सुबह होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग, युवा और बच्चे नहा-धोकर, इत्र लगाकर और नए-नए आकर्षक परिधान पहनकर सरिया थाना के पीछे स्थित मुख्य ईदगाह की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते पूरा ईदगाह परिसर नमाजियों से सजे उठा। हर चेहरे पर त्योहार की खुशी और सादगी साफ झलक रही थी।

ठीक सुबह 7:00 बजे सरिया मस्जिद के सम्मानित इमाम हजरत मौलाना गुलाम रसूल साहब ने सबसे पहले ईद-उल-अजहा की अहमियत पर रोशनी डालते हुए खुत्बा पढ़ा। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सैकड़ों अकीदतमंदों को ईद-उल-अजहा की दो रिकात वाजिब नमाज मुकम्मल कराई। नमाज के बाद बारगाह-ए-इलाही में हाथ उठाकर देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की सामूहिक दुआएं मांगी गईं।

नमाज मुकम्मल होने के बाद ईदगाह परिसर में “ईद मुबारक” की सदाएं गूंज उठीं। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी और गिले-शिकवे दूर किए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: भीषण गर्मी में राहत बनी अग्रवाल समाज की पहल, शुरू हुई दो चलंत प्याऊ गाड़ियां

ईदगाह में नमाज और दुआ का सिलसिला पूरा होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटे। इसके बाद अल्लाह की राह में हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को ताजा करते हुए बकरे की कुर्बानी दी गई। कुर्बानी के बाद गोश्त को सुन्नत के मुताबिक तीन हिस्सों में बांटकर गरीबों, यतीमों और रिश्तेदारों के बीच तकसीम (वितरण) किया गया।

यह भी पढ़ें: 30 मई से शुरू होगी मधुबन पेयजलापूर्ति योजना, मंत्री सुदीव्य कुमार की पहल लाई रंग

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर सरिया थाना पुलिस भी मुस्तैद दिखी, जिससे पूरा त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन