Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत

दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2.90 लाख रुपये लूट लिए गए। पीड़ित गुड्डू कुमार दास हंसडीहा स्थित एसबीआई शाखा से राशि निकालकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे।

दुमका: जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकुंडा गांव के समीप शुक्रवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 2.90 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुड्डू कुमार दास हंसडीहा स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालकर अपने सीएसपी केंद्र, माथाकेशो मोड़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।

बताया जाता है कि अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर डिक्की में रखी पूरी राशि लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने सरैयाहाट थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने भी हंसडीहा स्थित एसबीआई शाखा पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Dumka News: शिकारीपाड़ा में अवैध पत्थर खनन का बड़ा भंडाफोड़, सीमा रेखा प्रभावित

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के सीएसपी संचालकों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: भव्य शोभायात्रा के साथ रामगढ़ में शुरू हुआ अष्टयाम संकीर्तन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां