Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
विधायक प्रतिनिधि सह महामंत्री दिनेश साव ने किया मुख्य उद्घाटन
हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत बेंदगी हरिजन मोहल्ला में विधायक प्रतिनिधि दिनेश साव द्वारा 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी लो वोल्टेज और बिजली संकट की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
बरही: प्रखंड अंतर्गत बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह महामंत्री दिनेश साव ने किया। ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र के लोगों को अब लो वोल्टेज और बिजली संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौके पर वार्ड सदस्य मनोज कुमार साव, दिलीप रजक, सुरेंद्र साव, रेवल रविदास, विनोद रविदास, कुंदन कुमार, करण कुमार, विजय रविदास, सुरेश रविदास, दुर्गा रविदास, वार्ड सदस्य फुलमतिया देवी, विनोद भुईयां, सुलझा भुईयां एवं महादेव भुईयां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
