Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण

डिगवाडीह और मलकेरा केंद्रों में 10 दिनों तक चला खेल प्रशिक्षण शिविर

 Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण
झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन के समर कैंप समापन समारोह में शामिल युवा खिलाड़ी एवं अतिथि।

जोड़ापोखर में टाटा स्टील फाउंडेशन की झरिया इकाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 2026 का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। डिगवाडीह और मलकेरा सामुदायिक केंद्रों में आयोजित इस कैंप में 773 बच्चों ने हिस्सा लिया।

 धनबाद: टाटा स्टील फाउंडेशन की झरिया इकाई द्वारा आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप 2026 का शुक्रवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। डिगवाडीह एवं मलकेरा सामुदायिक केंद्रों में आयोजित इस कैंप में 20 मई से 29 मई तक कुल 773 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप में लीजहोल्ड एवं आसपास के क्षेत्रों के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को तीरंदाजी, एथलेटिक्स और फुटबॉल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

जामाडोबा एवं सिजुआ में आयोजित इस पहल में जामाडोबा से 525 तथा सिजुआ से 250 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों को खेलों की बुनियादी एवं उन्नत तकनीकों, फिटनेस, रणनीति, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना से जुड़ी जानकारियां दी गईं। फाउंडेशन समर्थित केंद्रों के अनुभवी एवं प्रशिक्षित कोचों ने बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक माहौल में प्रशिक्षण प्रदान किया। यह समर कैंप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान का भी महत्वपूर्ण मंच बना।

समापन समारोह में प्रतिभागियों को उनके अनुशासन, समर्पण और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। डिगवाडीह में आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील झरिया डिवीजन की हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्वेता मिश्रा मुख्य अतिथि एवं आरसीएमयू झरिया-वेस्ट बोकारो के क्षेत्रीय सचिव संतोष महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मलकेरा में आयोजित समारोह में हेड सिजुआ कोलियरी संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि तथा मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद कुमार रजक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण