Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन

वंदे भारत और जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकीं

Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
(फ़ोटो)

कोडरमा-गुरपा रेल खंड पर तेज आंधी-बारिश के कारण पटरियों पर फिसलन बढ़ने से दुरंतो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी घाट सेक्शन में फंस गई, जिससे डाउन लाइन पर परिचालन करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा। वहीं अप लाइन पर कोडरमा और गंझड़ी के बीच एक मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से यातायात प्रभावित हुआ।

कोडरमा: शुक्रवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद रेल पटरी पर फिसलन बढ़ जाने से डाउन लाइन पर रेल परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। इस दौरान बसकटवा हाॅल्ट के समीप चढ़ाई के समय दुरंतो एक्सप्रेस फंस गई, जिसे बाद में बैंकर इंजन की मदद से आगे बढ़ाया गया। इसके पीछे चल रही एक मालगाड़ी भी घाटी सेक्शन में अटक गई। बताया गया कि दुरंतो एक्सप्रेस सुबह करीब 8:30 बजे गया से कोडरमा की ओर जा रही थी। 

इसी दौरान सुबह आठ बजे के आसपास तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से घाटी सेक्शन की पटरियों पर फिसलन बढ़ गई। बसकटवा हाल्ट के पास चढ़ाई चढ़ते समय दुरंतो ट्रेन के पहिए फिसलने लगे और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद चालक और गार्ड ने कंट्रोल रूम तथा संबंधित स्टेशन को सूचना दी। रेलवे विभाग ने तत्काल बैंकर इंजन भेजा, जिसे ट्रेन के पीछे जोड़कर दुरंतो एक्सप्रेस को घाटी पार कराया गया। इसी दौरान दुरंतो एक्सप्रेस के पीछे आ रही मालगाड़ी भी फिसलन के कारण घाटी सेक्शन में फंस गई। बाद में उसे भी अतिरिक्त इंजन की सहायता से आगे बढ़ाया गया। 

इधर पहाड़पुर स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही, जबकि गुरपा स्टेशन पर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को रोका गया। वहीं टनकुप्पा स्टेशन पर पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, बंधुआ में बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस और मानपुर स्टेशन पर झारखंड एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। ज्ञात हो कि गुरपा से कोडरमा तक का घाटी क्षेत्र तीखी चढ़ाई वाला है। ऐसे में ट्रेनों को सुरक्षित तरीके से पार कराने के लिए कई बार पीछे से बैंकर इंजन लगाया जाता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्री-मानसून की पहली बारिश में ही रेल परिचालन ठप होने का यह पहला मामला है। 

इस 15 किलोमीटर लंबे घाट सेक्शन में 24 घंटे सतर्कता बरती जाती है। भारी बारिश के कारण इस इलाके में पहाड़ों से चट्टान खिसकने (लैंडस्लाइड) की हमेशा संभावना बनी रहती है। शुक्रवार को ही अप लाइन पर भी ट्रेन परिचालन ठप हो गया। कोडरमा स्टेशन से खुलने के बाद 'बाढ़ स्पेशल मालगाड़ी' कोडरमा और गंझड़ी के बीच अचानक कपलिंग के टूटने से दो भागों में बंट गई। घटना के बाद से ही एक पैसेंजर ट्रेन सुबह 11:30 बजे से कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही और अप लाइन का यातायात भी प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जल संकट दूर करने की बड़ी पहल, विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया धोधी आहर जीर्णोद्धार का शिलान्यास 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण