संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत झाप्रसे अधिकारियों ने CM हेमन्त सोरेन से की भेंट

संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत झाप्रसे अधिकारियों ने CM हेमन्त सोरेन से की भेंट
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करते नवप्रोन्नत झाप्रसे अधिकारी

झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास से जुड़े सरकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत