Koderma News: जल संकट दूर करने की बड़ी पहल, विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया धोधी आहर जीर्णोद्धार का शिलान्यास
लगभग पच्चीस लाख की लागत से जीर्णोद्धार
कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत मूरकमनाई पंचायत के बलीडीह में विधायक डॉ. नीरा यादव ने शुक्रवार को धोधी आहर के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। लघु सिंचाई विभाग द्वारा तैयार प्राक्कलन के आधार पर लगभग ₹25 लाख की लागत से पांच एकड़ में फैले इस तालाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस योजना के पूरा होने से कुंवरडीह, कोठियार, बलीडीह और डोंगोडीह जैसे गांवों में पानी की समस्या दूर होगी, जलस्तर में सुधार होगा और स्थानीय किसानों को खेती में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत मूरकमनाई पंचायत के बलीडीह स्थित धोधी आहर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास विधायक डॉ नीरा यादव ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुक्रवार को किया। मिली जानकारी अनुसार धोधी आहर में पानी बहुत कम रहा करता था जिससे कुंवरडीह, कोठियार, बलीडीह, डोंगोडीह इत्यादि गांवों में पानी की समस्या बनी हुई थी।
लघु सिंचाई विभाग के द्वारा प्राक्कलन तैयार कर लगभग 25 लाख के लागत से तालाब जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया। उक्त आहर पांच एकड में फैला हुआ है। विधायक डॉ नीरा यादव ने विश्वास जताया कि अब लोगों को खेती में सुविधा होगी और पानी का स्तर भी बढ़ेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता राजकुमार यादव, नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पवन सिंह, अशोक यादव, भोला यादव, विकास यादव, कुमार यादव, सदानंद यादव, पवन यादव, हीरालाल यादव और संवेदक अजय यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
