Giridih News: भीषण गर्मी में राहत बनी अग्रवाल समाज की पहल, शुरू हुई दो चलंत प्याऊ गाड़ियां
सरिया में सामाजिक संगठनों की अनोखी पहल, राहगीरों को राहत
सरिया में भीषण गर्मी के बीच अग्रवाल समाज ने जनसेवा की एक सराहनीय पहल की है। रविवार को दो चलंत (मोबाइल) प्याऊ गाड़ियों का शुभारंभ किया गया, जिनका उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और आम जनता को ठंडा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। एक वाहन सरिया रेलवे फाटक से बागीडीह मोड़ तक और दूसरा सरिया फाटक से झंडा चौक तक नियमित रूप से सेवा देगा।
गिरिडीह: भीषण गर्मी को देखते हुए अग्रवाल समाज द्वारा जनहित में एक सराहनीय पहल की गई है। रविवार को समाज के सदस्यों द्वारा ठाकुरबारी मैदान के बगल में, महावीर मंदिर के सामने दो चलंत (मोबाइल) प्याऊ वाहनों का विधि-विधान से उद्घाटन किया गया।
इस सेवा का शुभारंभ महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और पंकज अग्रवाल ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर किया। राहगीरों और आम जनता की सुविधा के लिए दोनों वाहनों का रूट तय कर दिया गया है, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।
- पहला वाहन सरिया रेलवे फाटक से लेकर बागीडीह मोड़ तक चक्कर लगाएगा।
- दूसरा वाहन सरिया फाटक से झंडा चौक तक के मार्ग पर सेवा देगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
