झुंड से बिछड़े गजराज का कहर, 25 साल के युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मातम

जंगल की ओर जाते समय हाथी ने किया हमला

झुंड से बिछड़े गजराज का कहर, 25 साल के युवक को कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मातम
गाड़िया गांव में हाथी के हमले के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र स्थित गाड़िया गांव में सोमवार को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने 25 वर्षीय युवक कौसर अंसारी को कुचलकर मार डाला। युवक जंगल की ओर जा रहा था, तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सरिया थाना क्षेत्र के गाड़िया गांव में सोमवार को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और 25 वर्षीय युवक को कुचलकर मार डाला। हाथी के इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव वालों के बीच दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गाड़िया गांव निवासी कौसर अंसारी (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय शहजाद अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कौसर अंसारी सोमवार को अपने घर से कुछ दूरी पर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक जंगली हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

हमला इतना भीषण था कि कौसर अंसारी को संभलने या जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। हाथी ने उन्हें बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने हाथी के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: लूटकांड का पर्दाफाश, चावल खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे, पुलिस ने 3 को दबोचा

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला