Sahebganj News: विश्व भू- गर्भ जल दिवस–2026 पर ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की अध्यक्षता
राजमहल के मॉडल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विश्व भू-गर्भ जल दिवस पर ऑनलाइन परिचर्चा हुई, जिसका संचालन डॉ. रमजान अली ने किया। "जल और लैंगिक समानता" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी और वर्षा जल संचयन पर जोर दिया।
साहिबगंज: राजमहल प्रखंड स्थित मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में विश्व भू- गर्भ जल दिवस के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से एक सार्थक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भू- गर्भ जल के महत्व, संरक्षण एवं इसके सतत उपयोग के प्रति विद्यार्थियों और समाज में जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने भू- गर्भ जल को मानव जीवन के लिए “अमृत” बताते हुए कहा कि यह स्वच्छ पेयजल का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए भू- गर्भ जल का संरक्षण वर्तमान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।


परिचर्चा में शिक्षा केंद्र, साहिबगंज के निदेशक अनिकेत कुमार और उनके विद्यार्थी भी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं में निशा कुमारी, छोटी कुमारी, बबली कुमारी, नेहा, सोनाली, पुष्पा, रेशमा, आदित्य सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तथा भू- गर्भ जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों से भू- गर्भ जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि "जल बचाना ही जीवन बचाना है” और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह भू- गर्भ जल के संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. रमजान अली ने किया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


