धनबाद विधायक राज सिन्हा का बड़ा कदम: दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तारित करने की उठी मांग
क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं रेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को रेल मंडल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं को उठाया। विधायक ने ट्रेन संख्या 13233/13234 दानापुर–कोडरमा एक्सप्रेस को धनबाद तक विस्तारित करने की पुरजोर मांग की, जिससे कोयलांचल के हजारों यात्रियों को व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सके।
धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं रेल सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दानापुर–कोडरमा ट्रेन संख्या 13233/13234 को धनबाद तक विस्तारित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विधायक ने कहा कि ट्रेन का धनबाद तक विस्तार होने से कोयलांचल सहित आसपास के हजारों यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को कोडरमा तक पहुंचने में अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रेन विस्तार से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
