Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
शव के घर पहुंचते ही माता पिता का रोकर बुरा हाल
बोकारो के पेटरवार अंतर्गत टकाहा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार की जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। गुजरात से दो दिन पहले ही घर लौटे राहुल अपने मामा के घर पिछड़ी से बाइक द्वारा वापस आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें चपेट में ले लिया। बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) में इलाज के दौरान दम तोड़ने के बाद जब मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव पैतृक आवास लाया गया, तो पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया और अम्बागढ़ तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पेटरवार: सदमा कला पंचायत ग्राम टकाहा निवासी रामफल महतो का 25 वर्ष पुत्र राहुल कुमार का शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पैतृक आवास पहुंचा। वहीं, शव के घर पहुंचते ही माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। वहीं गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल कुमार गुजरात में का काम करता था।
22 तारीख दिन शुक्रवार को अपना घर पेटरवार टकाहा आया हुआ था।घर आने के बाद वह अपना मामा के घर पिछड़ी गया हुआ था। बाइक से अपना घर टकाहा वापस पेटरवार आने के क्रम में बीते रविवार को जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने अपने चपेट में ले लिया। घायल को इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी। वहीं रोजी-रोटी के लिए मृतक के पिता रामफल महतो विशाखापट्टनम में काम करते थे। मृतक का दाह संस्कार अम्बागढ़ तट पर किया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
