Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन

वंचित वर्गों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू

Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन
(फ़ोटो)

धनबाद में वाल्मीकि महापंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में उपायुक्त (DC) से मुलाकात कर धनबाद को ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान मिलने पर बधाई और सम्मान दिया। इस दौरान महापंचायत के अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि और संरक्षक गंगा वाल्मीकि ने समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र न बनने की गंभीर समस्या को उठाया, जिसके कारण कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति से वंचित हैं। उपायुक्त ने मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही जिले के सभी अंचलों में विशेष शिविर लगाकर प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।

धनबाद: वाल्मीकि महापंचायत, धनबाद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में उपायुक्त धनबाद से मुलाकात कर उन्हें ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

मुलाकात के दौरान महापंचायत के अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि, महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि तथा संरक्षक गंगा वाल्मीकि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने वाल्मीकि समाज की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाया। समाज के लोगों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण कई जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित हैं।

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के सभी अंचलों में विशेष शिविर आयोजित कर वाल्मीकि समाज सहित अन्य वंचित वर्गों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महामंत्री सुभाष कुमार वाल्मीकि ने कहा कि धनबाद का देशभर में टॉप-10 में शामिल होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से समाज के लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद विधायक राज सिन्हा का बड़ा कदम: दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तारित करने की उठी मांग धनबाद विधायक राज सिन्हा का बड़ा कदम: दानापुर-कोडरमा ट्रेन को धनबाद तक विस्तारित करने की उठी मांग
Dhanbad News: वाल्मीकि महापंचायत ने डीसी को दी बधाई, जाति प्रमाण पत्र शिविर लगाने का मिला आश्वासन
Ramgarh News: अपर समाहर्ता, एसडीओ और डीटीओ ने समाहरणालय में संभाला अपना-अपना पदभार
Ramgarh News: उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश
Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर