साहिबगंज IGNOU अध्ययन केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई कोर्स उपलब्ध

एमए, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए सहित कई कोर्स में प्रवेश का अवसर

साहिबगंज IGNOU अध्ययन केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई कोर्स उपलब्ध
साहिबगंज महाविद्यालय स्थित IGNOU में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू।

साहिबगंज महाविद्यालय स्थित IGNOU अध्ययन केंद्र संख्या-3605 में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

साहिबगंज: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर के निर्देश पर इग्नू अध्ययन केंद्र संख्या-3605, साहिबगंज महाविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र के समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से नामांकन करा सकते हैं। इसी के साथ जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया भी 15 जुलाई तक चलेगी।

उन्होंने बताया कि पीजी स्तर पर एम.ए. अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र,अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विषयों में नामांकन लिया जा रहा है। वहीं, यूजी स्तर पर बी.ए. में अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन एवं मनोविज्ञान विषय के लिए नामांकन जारी है।

इसके अलावा बी.कॉम (सामान्य), बी.एससी (सामान्य), बीसीए, डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डी.ई.सी.ई., डी.एन.एच.ई. सहित कई सर्टिफिकेट कोर्स में भी प्रवेश लिया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि जून 2026 सत्रांत परीक्षा 1 जून 2026 से शुरू हो रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रंगीन आईडी कार्ड एवं एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी साहिबगंज इग्नू अध्ययन केंद्र, साहिबगंज महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका मिला ताला, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो