Education News Jharkhand
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए सम्मानित
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के चाइल्ड प्रोग्रेसिव (CPS) विद्यालय के संचालक तौफीक हुसैन को जमशेदपुर में आयोजित द टाइम्स ऑफ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, समाज सेवा, नवाचार, आनंददायक शिक्षण और कौशल आधारित शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिया। साहिबगंज IGNOU अध्ययन केंद्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई कोर्स उपलब्ध
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज महाविद्यालय स्थित IGNOU अध्ययन केंद्र संख्या-3605 में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Ramgarh News: जनगणना कार्य के दौरान सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत
Published On
By Mohit Sinha
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में जनगणना कार्य के दौरान सामुदायिक सहायक अध्यापक मटुकलाल महतो की लू लगने से मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के बाद सहायक अध्यापकों में शोक की लहर है। Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम
Published On
By Mohit Sinha
इचाक स्थित जीएम इंटर महाविद्यालय ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों में छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। कला में 97%, वाणिज्य में 100% और विज्ञान में 89% परिणाम रहा। जेटेट नियमावली में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करे सरकार : धर्मेंद्र तिवारी
Published On
By Mohit Sinha
जदयू के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की नियमावली में भोजपुरी, मगही और अंगिका जैसी जनभाषाओं को शामिल नहीं किए जाने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इन भाषाओं को राज्य के कई क्षेत्रों में व्यापक रूप से बोला और समझा जाता है, लेकिन नियमावली में इन्हें उचित स्थान नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। Koderma News: सीपीएस स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में नर्सरी से 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित भव्य कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यक्ष ताहिर हुसैन, सचिव तौफीक हुसैन और जिले के कई गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट और बड़े छात्रों ने 'अग्नि विद्युत जनरेटर' जैसे उन्नत विज्ञान मॉडल्स के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में आह्वान हुसैन (आर्ट) और सूरज (विज्ञान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए एक आवश्यक कदम बताया। कोडरमा में ग्रिजली कॉलेज का रोजगार मेला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
Published On
By Kumar Ramesham
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में आईक्यूएसी एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों द्वारा प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक, माध्यमिक एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षक पदों पर चयन किया गया। सचिव अविनाश कुमार सेठ ने इसे प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Published On
By Kumar Ramesham
कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में डीएलएसए द्वारा छात्रों के लिए विधिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न सामाजिक कानूनों की जानकारी दी गई। प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
Published On
By Susmita Rani
रांची ओएना स्थित प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी निपु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संचालित हो रही हैं। प्रशासन की सख्ती और केंद्र अधीक्षकों की सतर्कता से अब तक किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली है। विभिन्न केंद्रों पर कुल 493 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। डीपीएस रांची के छात्रों ने जेईई मेन 2026 में रचा सफलता का नया इतिहास
Published On
By Mohit Sinha
डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 (सेशन 01) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 35 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक तथा 45 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किए। शिवम कुमार सिंह ने 99.945 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
Published On
By Kumar Ramesham
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। उनकी सफलता से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। 