Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्रों को किया गया जागरूक

Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में डीएलएसए द्वारा छात्रों के लिए विधिक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न सामाजिक कानूनों की जानकारी दी गई।

कोडरमा ; झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आज डिजिटल लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी (DLSA) द्वारा छात्रों के विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

इस कार्यक्रम में  गौतम कुमार, सचिव DLSA कोडरमा,   किरण कुमारी, नवल किशोर अरुण कुमार ओझा सभी विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए और छात्रों को सम्बोधित किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा एवं निर्देशिका संगीता शर्मा के द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।

अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विधिक जागरूकता से न केवल व्यक्ति सशक्त बनता है बल्कि समाज में न्याय और समानता की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यशाला के दौरान आए चारों अतिथियों ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है। अतिथियों ने विशेष रूप से बाल अधिकार, महिला सुरक्षा कानून, साइबर अपराध से बचाव, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम तथा निःशुल्क विधिक सहायता जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

Read More.. Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला के दौरान वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से कानून की उपयोगिता समझाई गई, जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी हुई।

Read More.. Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए निर्देशिका संगीता शर्मा ने कहा कि आज के समय में कानूनी ज्ञान प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य है, विशेषकर साइबर अपराध और सामाजिक मुद्दों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

उन्होंने विद्यार्थियों को सजग, जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय परिवार ने डीएलएसए टीम का आभार व्यक्त किया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement