पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट

ग्राम इटी विरदा, केराबासा और जलमय के जंगलों में मिली अवैध खेती

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर दिया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध पोस्ता (अफीम) की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम इटी विरदा, केराबासा एवं जलमय के पास के जंगल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की गई है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अमीत रेणु के आदेश तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर (प्रभार चक्रधरपुर) के निर्देश पर सभी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान ग्राम इटी विरदा में लगभग दाे एकड़, केराबासा में करीब 15 डिसमिल तथा जलमय में लगभग तीन एकड़ खेत में लगी अवैध पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में संबंधित आरोपिताें के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। मामले में नामजद आरोपित जिठुवा कोंगाडी (55) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है छापेमारी टीम में बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार, हरिशचंद्र प्रसाद, योगेश चन्द्र बोइपाई और सशस्त्र बल शामिल थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर प्रॉम्प्टस्पाई: गूगल जेमिनी AI को हथियार बनाकर फोन पर कब्जा जमाने वाला एंड्रॉयड मालवेयर
जेएससीए अंडर-23 टूर्नामेंट में दुमका की शानदार जीत, जामताड़ा को 159 रनों से हराया
अजित पावर प्लेन क्रैश: रोहित पवार ने TDP-VSR लिंक से राम मोहन नायडू का इस्तीफा मांगा
झुमरीतिलैया में शिवम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, अपराधियों ने की सेंधमारी
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की दोहरी धमकी: US नंबर से 10 करोड़ की फिरौती, वॉयस नोट में साफ चेतावनी
लोहरदगा में मतदान जागरूकता के लिए निकाली गई भव्य बाइक रैली
इजरायल देगा भारत को ‘Golden Horizon’ ALBM: Su-30MKI से 2000 KM दूर तक हाइपरसोनिक हमला संभव
Giridih News : वार्ड 10 में युवा उम्मीदवार तबरेज हसन का जनसंपर्क अभियान तेज
पश्चिमी सिंहभूम में अवैध पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई एकड़ फसल नष्ट
शहीद मनु अखौरी के 43वें जन्मदिन पर पलामू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Palamu News : नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन सपना देवी ने दिखाया दमदार जनसमर्थन