हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

सिमरा रेस्ट हाउस के पास हुई छापेमारी

हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद रुपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग : जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिमरा रेस्ट हाउस के पास पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईचाक क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 से 500 रुपये में बेचता था।

इस मामले में बड़ा बाज़ार थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. एजाज (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता मो. उस्मान, निवासी यासिन गली, खिरागांव, थाना बड़ा बाजार, हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर अमित आनंद, डीएसपी प्रशांत कुमार, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, गौतम उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा लालपुर यूनिट में चार दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ, टग ऑफ वार में रोमांच

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा