Dumka News : रानीश्वर के किसानों को मिलेगी सरकारी सुविधा, विमान सिंह ने ली जानकारी
किसानों को मुफ्त कीटनाशक व योजनाओं की जानकारी देने का आश्वासन
जिला परिषद सदस्य विमान सिंह ने दुमका पौधा संरक्षण केंद्र पहुंचकर सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पौधा संरक्षण पदाधिकारी शुभंकर गुप्ता से रानीश्वर प्रखंड में बैठक आयोजित कर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने एवं मुफ्त कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
दुमका : जिला परिषद सदस्य विमान सिंह दुमका पौधा संरक्षण केंद्र मे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में जानकारी ली एवं सरकार से दिए जारी सुविधा को अपने प्रखंड क्षेत्र में पहुंचने के लिए पौध संरक्षण प्रदाधिकारी शुभंकर गुप्ता से बात की एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द रानीश्वर प्रखंड में आपके साथ प्रखंड स्तर में एक बैठक बुलाकर रानीश्वर प्रखंड के किसानों को इसकी जानकारी दी जाएगी साथ ही साथ प्रखंड में किसानों को मुफ्त में कीटनाशक की व्यवस्था किया जाएगा।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
