ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
चेयरमैन मनीष कुमार कपसिमें ने दी शुभकामनाएं
कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 17वां स्थापना दिवस हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 17वां स्थापना दिवस धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय में हवन, पूजन, भजन कीर्तन एवं सुंदर कांड पाठ का सफल संचालन वरुण पंडित जी और अन्य पंडितों के द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं सभी सहायक प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित सभी सहायक कर्मी उपस्थित हुए।
पूजन कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन मनीष कुमार कपसिमें ने सभी को बधाई देते हुए महाविद्यालय की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
