Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
घायल छात्रों को अस्पताल से सदर अस्पताल किया गया रेफर
बरही (हजारीबाग) में मैट्रिक परीक्षार्थियों को ले जा रही स्कूल वैन की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई और पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल छात्रों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी।
हजारीबाग : जीटी रोड पंचमाधव के पास मलकोको बरही से मैट्रिक के परीक्षार्थियों को लेकर पदमा परीक्षा केंद्र जा रही वैन बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि वैन में सवार पांच परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक बाइक सवार के शव और घायल परीक्षार्थियों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बल ने सड़क पर पलटी वैन को सड़क से हटाकर सड़क जाम हटाया।

घटनास्थल पर ही बाइक सवार जयप्रकाश मेहता उम्र 55 वर्ष पिता ननकु महतो ग्राम चेचकपी थाना बरकट्ठा की मौत हो गई। वहीं वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से मलकोको गांव के मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी खालिद रजा पिता अब्दुल फारुख,जावेद अख्तर पिता मो जब्बार, फरहान रजा पिता हासिल अली, इलियास आलम पिता कलीम अंसारी, अमन पासवान पिता सकलदेव पासवान घायल हो गए।
घायल परीक्षार्थियों का बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। शेष परीक्षार्थी आंशिक चोटिल हुए फिर भी वे सभी परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा दी। हालांकि चिकित्सा पदाधिकारी धीरज कुमार ने सभी परीक्षार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। मौके पर एसडीओ जोहान टुडू सहित प्रखंड पदमा के अधिकारी मौजूद रहे।
इधर मृतक बाइक सवार जयप्रकाश मेहता के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में जयप्रकाश मेहता की मृत्यु होने से उनके परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना स्थल मुखिया मनोज कुमार, बीरेंद्र यादव, बीरेंद्र सिंह, सिकंदर कुमार, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, पुरन राम एवं मोती रजक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सराहनीय सहयोग किया।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
