बोकारो प्रशासन की बड़ी सफलता, रामनवमी जुलूस शांति से संपन्न
देर रात तक शांतिपूर्ण तरीके से निकले सभी जुलूस
बोकारो में रामनवमी 2026 के अवसर पर निकले सभी जुलूस शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस सफलता पर पुलिस, प्रशासन, मीडिया और स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम बोकारो की एकजुटता और समर्पण ने इस आयोजन को सफल बनाया।
बोकारो : रामनवमी के पावन अवसर पर बोकारो जिला में निकले सभी जुलूस शुक्रवार देर रात शांति, सौहार्द और गरिमा के साथ संपन्न हुए। यह हम सभी के लिए गर्व और संतोष का विषय है। उपायुक्त ने कहा कि इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, होमगार्ड, चौकीदार, मीडिया कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की अथक मेहनत, समर्पण और सजगता है।
आप सभी ने अपनी-अपनी पूजा को छोड़कर दिन-रात ड्यूटी निभाते हुए न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखी, बल्कि टीम बोकारो की एकता, अनुशासन और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह प्रयास केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति आपकी गहरी निष्ठा और सेवा भावना को दर्शाता है।

उपायुक्त ने कहा कि अपवाद स्वरूप पेटरवार के खेतको में हुई एक दुखद घटना में विद्युत करंट के कारण 7 लोगों को बहुत मामूली चोट (2-3 प्रतिशत बर्न) आई है। उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है और आज वे घर जा सकेंगे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्थानीय विधायक, बेरमो द्वारा ससमय और तत्परता से राहत प्रदान की गई। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर की तरह शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया। अंत में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी को हृदय से धन्यवाद दिया और टीम बोकारो के प्रत्येक सदस्य को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। कहा कि इसी समर्पण और एकजुटता के साथ हम आगे भी हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
