Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
लूट के दौरान 5-6 राउंड फायरिंग, एक ग्रामीण घायल
बड़कागांव दैनिक बाजार में दिनदहाड़े नंदिनी ज्वेलर्स से करीब 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। लुटेरों ने भागते समय फायरिंग की, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
हजारीबाग : दैनिक बाजार में अपाची बाइक से आए तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े सुबह 9:38 नंदिनी ज्वेलर्स के पास दुकान खोलने के क्रम में प्रोपराइटर प्रभु सोनी के हाथ से लगभग 22 लख रुपए की सोने चांदी से भरा थैला लूट कर फरार हो गया । प्रभु सोनी के द्वारा तुरंत हल्ला मचाया गया इसी दौरान बगल के सुधीर सोनी ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया परंतु लूटेरों ने सुधीर सोनी के हाथ के बाजू में दो गोली मारकर भाग गए।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना में लुटेरों के द्वारा 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई। और लोहार मोहल्ला होते हुए लुटेरे फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक में तीन लोग सवार थे जिसमें बाइक चला रहे चालक हेलमेट पहने हुए था वहीं दो अन्य लुटेरे कपड़े से मुंह ढके हुए थे। मामले को लेकर नंदिनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रभु सोनी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 120 ग्राम सोना और लगभग ढाई किलो चांदी लगभग 22 लख रुपए की जेवरात लुटेरे लोग ले भाग गए हैं।

बताते चलें कि इसके पहले 2024 में भी बाजार के समीप संचालित बसरिया मोहल्ला में आनंद सोनी की जेवर दुकान में दुकान खोलने के दौरान अपराधियों ने लगभग ₹6 लाख की जेवर से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे। परंतु अपराधियों का अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पूर्व लुटेरे बड़कागांव दैनिक बाजार आए थे और गली मोहल्ले दुकान का मुआयना करके चले गए।
ऊपर ऊपर लोग देख रहे थे की कहां-कहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।
घटना को अंजाम देने के पूर्व लुटेरे सुबह 8 से 9:00 के बीच बसरिया टोला में देखा गया था। लोगों का मानना घटना में रेकी करने वाला कोई और नहीं आसपास का हीं कोई है जो अपराधियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
