Palamu news: रामनवमी का महासंगम: 20 से अधिक जुलूसों ने थामी शहर की रफ्तार
श्री राम जन्मोत्सव अखाड़ा समिति द्वारा अध्यक्षों को किया गया पुरस्कृत
पलामू जिले के छत्तरपुर में रामनवमी का महापर्व हर्षोल्लास और शौर्य के साथ मनाया गया। अनुमंडल क्षेत्र से 20 से अधिक जुलूस निकाले गए, जो फुलवाड़ी मैदान स्थित अखाड़ा में एकत्रित हुए। यहाँ युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए IAS हिमांशु लाल (SDO) और DSP अजय कुमार यादव की देखरेख में ड्रोन कैमरों और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोजन के दौरान अखाड़ा समिति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यक्षों को सम्मानित भी किया।
छत्तरपुर: अनुमंडल इलाके में रामनवमी को लेकर चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रीराम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी पूरे इलाके में धूम-धाम से मनाया गया। चारों तरफ भक्ति गीत बज रहे थे। वहीं जगह-जगह में राम भक्तों ने अपने करतब दिखाए। पुरानी परंपरा के अनुसार नवमी को शहर के अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकाला गया। और फिर जुलूस छत्तरपुर के फुलवाड़ी मैदान में अखाड़ा में एकत्रित होकर परंपरागत हथियारों से करतब किया गया। श्री राम जन्मोत्सव अखाड़ा समिति के द्वारा सभी जुलूस के अध्यक्ष को पुरस्कार दिया गया।
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
पर्व को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हर एक संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता देखा गया। जिस इलाके से जुलूस को गुजरना है, वहां की छतों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। जबकि पुलिस की गश्ती दल भी लगातार भ्रमण कर रही है। जुलूस के दौरान लोग जय श्री राम और बजरंगबली का जयकारा कर रहे हैं।
जुलूस के दौरान डटे रहे पुलिस प्रशासन

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
