बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
परिजन सुबह उठे तो किशोरी फांसी के फंदे पर लटकी मिली
बड़ा बेतौना में 13 वर्षीय किशोरी जुली बास्की की कमरे में फांसी के फंदे पर मौत, परिजन सकते में, पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ा बेतौना में एक आदिवासी परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा, जब उनके घर की एकतौती बेटी की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मिली जानकारी के अनुसार, जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा बेतौना निवासी चंदू बास्की की 13 वर्षीय बेटी जुली बास्की की लाश रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।

घटना की सूचना जिरवाबाड़ी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवती ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी सामने नही आई है। मृतक जुली की दादी तालामय मरांडी ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी पुलिस को दी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
