Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर

विकास और सुशासन का मॉडल बनाने का संकल्प

Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर

नगर निगम चुनाव को लेकर हजारीबाग विधायक कार्यालय में भाजपा चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश चन्द्रवंशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर आज हजारीबाग में  विधायक  प्रदीप प्रसाद के विधायक जन सेवा कार्यालय में बरही विधायक सह हजारीबाग नगर निगम चुनाव प्रभारी मनोज यादव  की अध्यक्षता में संचालन समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण  बैठक का किया गया। बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव की अब तक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विशेष रूप से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने, वार्ड एवं बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति देने, मतदाता सूची के सत्यापन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्धारण तथा चुनावी प्रबंधन को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भाजपा के विकास कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे आपसी समन्वय, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के साथ पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से चुनावी अभियान में जुटें। साथ ही यह भी कहा गया कि जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनके समाधान का भरोसा दिलाया जाए, ताकि हजारीबाग नगर निगम को विकास, पारदर्शिता और सुशासन का आदर्श मॉडल बनाया जा सके।

बैठक में चुनाव संचालन समिति के संयोजक  अशोक यादव, सह-संयोजक  दिनेश सिंह राठौर,  हरिश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, रत्ना सिन्हा,  मनोरमा राणा,  तनवीर अहमद, युवा मोर्चा अध्यक्ष  राजकरण पाण्डेय, राजेश गुप्ता,  आलोक कुमार, नरेंद्र कुमार,  सुबोध सिन्हा, राजेश चंद्रवंशी,  तरुण कसेरा,  रामजी कुशवाहा, शिवपाल यादव, सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें Palamu News : 8.6 किलो गांजा बरामद, तीन महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

बैठक में सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश चन्द्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाने तथा हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में समग्र विकास, स्वच्छ प्रशासन और जन-हितैषी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें माघी मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का विधिक संदेश, गंगा स्नान के साथ दी जा रही न्याय की जानकारी

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा