प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया

कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण का मिला लाभ

प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। उनकी सफलता से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। दीप्ति कुमारी बी. एड. सत्र 2024-26 की मेधावी प्रशिक्षु है । उन्होंने अपने निरंतर परिश्रम ,  आत्मअनुशासन एवं दृढ़ संकल्प होकर उक्त परीक्षा की तैयारी की।  दीप्ति कुमारी की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि  महाविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन का भी परिणाम  है।

उक्त उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

दीप्ति कुमारी ने बताया कि  लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण से  सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन मनीष कपसीमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ, मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ एवं प्राचार्य सहित सभी सहायक प्राध्यापकों  एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगणों ने दीप्ति कुमारी को  इस उपलब्धि की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा