Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित

नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत बाँसकुली पंचायत सचिवालय में “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पलायन रोककर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

दुमका : उपायुक्त के निदेशानुसार आज  रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत बाँसकुली पंचायत सचिवालय में "आपनार आतो कामी'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर  मार्शिला बास्की एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर  राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए यह बताया गया कि आपनार आतो कामी कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य अन्य राज्य में रोजगार की तलाश में पलायन को रोकते हुए अपने गाँव एवं क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराना है।

झारखण्ड सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सारथी योजना, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र, ई-श्रम, आयुष्मान योजना, मनरेगा, समाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन आदि योजनाओं के संबंध में जागरूकता तथा सफल क्रियान्वयन से पलायन को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा भाग लिया गया।

कौशल विकास के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए विभिन्न ट्रेडो में कुल 12 युवक-युवतियों के द्वारा, 35 ग्रामीणों के द्वारा ई-श्रम कार्ड के लिए, 22 व्यक्तियों का आधार अपडेट, 10 ग्रामीणों के द्वारा मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के लिए, 04 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड के लिए, 05 ग्रामीणो के द्वारा पेंशन के लिए, 15 ग्रामीणों के द्वारा पशुपालन के लिए आवेदन दिया गया।

यह भी पढ़ें आदित्यपुर में देर रात भीषण आग लगी, दो दुकानें जलकर राख और इलाके में मची अफरा-तफरी

कार्यक्रम स्थल पर ही सभी लाभुकों का ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड आदि तैयार किया गया। साथ ही माननीय प्रमुख पंचायत समिति रानीश्वर के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया एवं कुल 50 लाभुकों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें बेटियों की शादी में लाखों रुपये की सामग्री निःशुल्क दे रहा अभिनंदन ट्रस्ट : डॉ. विवेकानंद

इस अवसर पर दो आँगनबाड़ी केन्द्र सुजानपुर (दक्षिणजोल) और मुर्गाबनी (रंगालिया) के नवचयनित आँगनबाड़ी सेविका तथा बथानबेड़ा (वृन्दावनी) नवचयनित आँगनबाड़ी सहायिका को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

यह भी पढ़ें जहरीले कफ सिरप से 25वीं मौत, चार साल के बच्चे ने तोड़ा दम

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला के प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, पंचायत की मुखिया, जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा