बेटियों की शादी में लाखों रुपये की सामग्री निःशुल्क दे रहा अभिनंदन ट्रस्ट : डॉ. विवेकानंद

नवविवाहित कन्याओं को मिल रही 122 प्रकार की सामग्री

बेटियों की शादी में लाखों रुपये की सामग्री निःशुल्क दे रहा अभिनंदन ट्रस्ट : डॉ. विवेकानंद

रांची में अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा बेटियों के विवाह हेतु निःशुल्क सामग्री वितरण की योजना चलाई जा रही है। इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। ट्रस्ट विवाह सामग्री के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़कर सामाजिक सहयोग और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रहा है।

रांची : अब बेटियों की शादी को लेकर अभिभावकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अभिनंदन ट्रस्ट बेटियों की शादी में लाखों रुपये मूल्य की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। यह बातें अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने कही।

उन्होंने बताया कि झारखंड की प्रगति और विकास को ध्यान में रखते हुए रांची स्थित रोस्पा टावर कार्यालय में अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में यह जानकारी दी जा रही है कि झारखंड के अधिक से अधिक लोगों को ट्रस्ट की योजनाओं से कैसे लाभान्वित किया जाए। विशेष रूप से कन्या विवाह उपहार योजना के तहत नवविवाहित कन्याओं को ट्रस्ट का लाभ किस प्रकार मिल सके, इस पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

डॉ. विवेकानंद कुमार ने कहा कि अब विवाह के समय माता-पिता को कर्ज लेने की मजबूरी नहीं रहेगी, क्योंकि अभिनंदन ट्रस्ट उनकी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल की कीमत में मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी और इसके साथ गोदरेज, टीवी, बर्तन सहित कुल 122 प्रकार की विवाह सामग्री निःशुल्क दी जाएगी। यह सेवा कार्य ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट से जुड़कर बेरोजगार युवा अच्छी आमदनी कर सकते हैं। यह सभी सामग्री दान स्वरूप प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें आम बजट 2026: शराब-बीड़ी सस्ती, छोटे करदाताओं को बड़ी राहत

मौके पर ट्रस्ट के स्टेट प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, भरत कुमार, कृष्णा वल्लभ और डॉ. एस.के. वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें नगर निकाय चुनाव से पहले गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वैन से 141 पेटी अवैध शराब जब्त

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Hazaribagh News : झामुमो नेता संजीव बेदिया स्व. जागो मांझी की 31वीं पुण्यतिथि में हुए शामिल
Hazaribagh News : बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट, ग्रामीण को गोली मारकर बदमाश फरार
हजारीबाग को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में पहल
Hazaribagh News : बरही में स्कूल वैन पलटी, बाइक सवार की मौत, पांच छात्र घायल
ग्रिजली कॉलेज में हवन-पूजन और भजन कीर्तन के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न
शिक्षा के बिना प्रगतिशील समाज की कल्पना संभव नहीं : सुदेश महतो
Opinion : 20 साल बाद मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम फार्मूला फिर सक्रिय
वार्ड 29 में जनता का भरोसा, लाल बाबू की ऐतिहासिक जीत
पारस एचइसी हॉस्पिटल ने 21 दिन की नवजात की बचाई जान, दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज
Koderma News : शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
सांसद मनीष जायसवाल करेंगे 101 बेटियों का विवाह