झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति

पलाश उत्पादों की ब्रांडिंग पर सहमति

झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह से मुलाकात कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, उद्योग स्थापना, पलाश ब्रांड प्रमोशन और महुआ बोर्ड गठन पर सकारात्मक चर्चा की।

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखण्ड सरकार की माननीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डे सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखण्ड चैम्बर की सहभागिता सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मजबूती हेतु ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर बल दिया। यह सुझाया गया कि शहरी क्षेत्रों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन देने की पहल की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रियायती दरों पर भूमि एवं सब्सिडी के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन भी सम्भव होगा।

यह भी कहा गया कि वर्तमान में रांची से लोहरदगा, टोरी एवं आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग शहर आकर शाम तक वापस लौटते हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए मेमो ट्रेनों को अन्य जिलों से भी जोड़ा जाना चाहिए। माननीय मंत्री ने इसे महत्वपूर्ण सुझाव बताते हुए माननीय रेल मंत्री से इस विषय में चर्चा करने का आश्वासन दिया।

चैम्बर की ओर से पलाश ब्रांड के प्रमोशन एवं ब्रांडिंग में चैम्बर के साथ सहभागिता का भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर माननीय मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए चैम्बर के सहयोग से पलाश उत्पादों को प्रभावी रूप से शोकेस करने की बात कही। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बिहार में गठित मखाना बोर्ड की तर्ज पर झारखण्ड में महुआ बोर्ड की स्थापना का सुझाव दिया, जिस पर माननीय मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें बेटियों की शादी में लाखों रुपये की सामग्री निःशुल्क दे रहा अभिनंदन ट्रस्ट : डॉ. विवेकानंद

प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार शामिल थे। 

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले आम नागरिक, सुनी समस्याएं

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा