Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर

रविवार की हटिया में उमड़ती है दुमका और बंगाल से भीड़

Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर

दुमका जिले के रानीश्वर बाजार में सिउड़ी मुख्य सड़क पर रोज़ लगने वाले जाम से राहगीर और स्थानीय लोग परेशान हैं। साप्ताहिक हटिया, बस पड़ाव की कमी और ऑटो-टोटो की अव्यवस्था के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

दुमका : सिउड़ी मुख्य सड़क के रानीश्वर बाजार में आये दिन सड़क जाम से राहगीर एवं स्थानीय लोग परेशान हैं। बताते चलें कि रविवार को रानीश्वर में सप्ताहिक हटिया लगता है, जिससे रानीश्वर ही नहीं, दुमका जिले के बहुत से प्रखंडों एवं पश्चिम बंगाल राज्य के बहुत दुकानदार एवं खरीदार आते हैं।

ओटो एवं टोटो हर रोज़ मुख्य सड़क पर लग जाता है। रानीश्वर में कोई भी बस पड़ाव नहीं है, जिसके कारण राहगीरों को रानीश्वर बाजार के दुकानों के सामने रुकना पड़ रहा है। राहगीर मजबूर हैं दुकानों के सामने रुकने के लिए, पर रानीश्वर बस पड़ाव के कुछ दुकानदारों द्वारा इस समस्या से कोई मतलब नहीं है। राहगीरों को अपने दुकान के सामने पांच मिनट भी ठहरने नहीं देते, तुरंत भगा देते हैं।

इधर प्रतिदिन पब्लिक बस के स्टाफ रानीश्वर बाजार में सवारी उतारने के बाद भी दस से पंद्रह मिनट रुक जाते हैं। यह सिर्फ एक तरफ से नहीं, दोनों तरफ से आते-जाते बसों का हाल है। कभी-कभी रानीश्वर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी जाम हटाती है और जैसे ही पुलिस मौके से चली जाती है, फिर हालात वैसे ही हो जाते हैं।

रानीश्वर तथा राहगीरों का कहना है कि रानीश्वर बस पड़ाव को किसी अन्य जगह भेजा जाए या रानीश्वर बाजार में रानीश्वर पुलिस प्रशासन द्वारा दो गार्ड नियुक्त किया जाए। अब क्या इस खबर का असर पड़ता है या नहीं, यह भी देखने वाली बात है।

यह भी पढ़ें Dumka News : रानीश्वर के किसानों को मिलेगी सरकारी सुविधा, विमान सिंह ने ली जानकारी

रानीश्वर से शुभेंदु भट्टाचार्य की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें पश्चिमी विक्षोभ का असर: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित Dumka News : उपायुक्त के निर्देश पर रानीश्वर प्रखंड में विशेष शिविर आयोजित
मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
Dumka News : साप्ताहिक हटिया बना ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह, प्रशासन बेखबर
Hazaribagh News : नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर दीप्ति कुमारी ने कॉलेज का नाम रोशन किया
वार्ड 22 में मिताली रश्मि का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
बड़ा बेतौना में लड़की की कमरे में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
झारखण्ड के विकास को लेकर चैम्बर और सरकार के बीच सहयोग पर सहमति
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
भारत–अमेरिका ट्रेड डील: ‘आत्मनिर्भर भारत’ नहीं, आर्थिक आत्मसमर्पण है : विजय शंकर नायक
मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना पर चर्चा