पश्चिमी विक्षोभ का असर: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

कई जिलों में बादल और हल्की बारिश के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ का असर: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा, कई इलाकों में बादल, बारिश और तापमान गिरने के आसार।

रांची:  झारखंड में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य में बादल छाने, हल्की बारिश होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में भी एक अन्य निम्न दबाव की स्थिति बनने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड समेत देश के कई मध्य राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

इधर, मंगलवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा गए और मध्यम गति की हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम में हल्की ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूानतम तापमान 13.2 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 10.5 डिग्री, बोकारो में 27.1 और 12.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।-

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बोकारो जनता दरबार: DC अजय नाथ झा ने लोगों की समस्याओं पर की सीधी सुनवाई
चास नगर निगम चुनाव: संजय सेठ ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देश की जनता के प्रति दायित्व का संकल्प है केंद्रीय बजट: बोकारो में बोले मंत्री संजय सेठ
Bokaro news: राज्यपाल संतोष गंगवार का छात्रों से संवाद, उत्कृष्टता का दिया मंत्र
Koderma News : बिरहोर टोला के 10 बच्चे लापता, पुलिस और प्रशासन ने शुरू की तलाश
चास नगर निगम चुनाव: डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
बोकारो में जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सुनीं 39 से अधिक लोगों की समस्याएं
BIT लालपुर में चार दिवसीय ‘औरोरा 26’ का भव्य समापन, कबड्डी और फैशन शो रहे आकर्षण
जंगली इलाके में उगाई गई अफीम की फसल को उखाड़कर किया गया नष्ट
बड़की सरिया नगर पंचायत में तीन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
चास नगर निगम चुनाव में बदलाव की हुंकार, बिनोद कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज