नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्या राज्यपाल के समक्ष रखी गई

विश्वविद्यालय प्रबंधन को दिशा-निर्देश देने की मांग

नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्या राज्यपाल के समक्ष रखी गई

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शिष्टाचार भेंट कर नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय अंतर्गत एके सिंह कॉलेज के छात्रों को चांसलर पोर्टल से हो रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी दी और समाधान के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया।

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अंतर्गत एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल से संबंधित आ रही कठिनाइयों की जानकारी राज्यपाल को दी।

उन्होंने बताया कि पोर्टल से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री ने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की पहल करने का आग्रह किया, ताकि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope : चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
सोनाहातू के हरिहर महतो 6 दिनों से लापता, परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो
वार्ड 26 को आदर्श वार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरीं पूनम किरण चौरसिया
मनरेगा योजना सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि गरीबों की उम्मीद है : मोहम्मद सिफरान अख्तर
गोमिया में हाथियों का कहर, एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला
Koderma News : सतगावां में सड़क किनारे मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख
उपायुक्त ऋतुराज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पौधा देकर किया अभिनंदन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शांतिपूर्ण ढंग से छात्र परिषद् चुनाव संपन्न
झारखंड बदल रहा है, वैश्विक मंच पर पहुंचाने का काम किया : हेमन्त सोरेन
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में “स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन
डीपीएस रांची ने उत्साह और भव्यता के साथ मनाया वार्षिक खेल दिवस
लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर NGO व पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का रोज़ाना विरोध प्रदर्शन, अनशन का ऐलान