श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 धूमधाम से संपन्न
दीप प्रज्वलन और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन
श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव-2026 समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कोडरमा : श्री महेश एकेडमी, डोमचांच में वार्षिकोत्सव- 2026 रविवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । वार्षिकोत्सव का उद्घाटन देवाधिदेव भगवान शंकर,ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं श्री महेश एकेडमी के संस्थापक प्रख्यात् शिक्षाविद् महेश्वर प्रसाद के चित्रों पर अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल पांडेय द्वारा माल्यार्पण एवं नकुल पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।

उद्घाटन के पश्चात् सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि कोडरमा जिला 20- सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता को प्राचार्या रीना दाराद ने माल्यार्पण कर और बुके देकर स्वागत किया। साथ ही साथ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित पूर्ववर्ती छात्रों अंकित राज (डिप्टी कलेक्टर) और रौशन कुमार (स्टेट टैक्स ऑफिसर) का फूलों का गुलदस्ता देकर प्राचार्या ने और निर्देशक सुनील कुमार सिन्हा ने उक्त दोनों पूर्ववर्ती छात्रों को शाॅल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष स्वागत किया ।
स्वागत गीत "अति सत्यम् शिवम् सुंदरम् " को कक्षा अष्टम की निगार परवीन, लाईबा परवीन, तबस्सुम परवीन, निखत सबा ने गाया व भाव- नृत्य से जागृति कुमारी, रिया राज, सुहानी कुमारी, ऋषिका कुमारी, प्रिया कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने सभी का मन मोह लिया । वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत अनेक भाव नृत्य, गीत, नाटक प्रस्तुत किए गए और अतिथियों के हाथों छात्र-छात्राओं को विभिन्न चरणों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों, विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं, स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संपन्न मौखिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता(क्विज)के प्रथम, द्वितीय, तृतीय समूह को, 95% या अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, इंडोर गेम्स- कैरम एकल, कैरम युगल शतरंज, बैडमिंटन, आउटडोर गेम्स के विभिन्न खेल स्पर्धाओं से संबंधित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में "ऑपरेशन सिंदूर" में नारी शक्ति के पराक्रम को प्रदर्शन करने वाली प्रीति, रिया, कुमकुम, सल्तनत, सुहानी, प्रिया, जागृति, श्रावणी, आराध्या, परी एवं अंशिका ने उपस्थित माताओं, बहनों एवं बच्चियों को बहुत प्रभावित किया । साथ ही साथ आरुषि, आकृति, अंशिका सोनाली, रौशनी, अनन्या, कोमल, सानिया एवं रिया द्वारा प्रस्तुत " फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया " के माध्यम से भारतीयों के द्वारा मनाए जाने वाले विविध उत्सवों को प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया । सभी कार्यक्रमों का संचालन उद्घोषक रणजीत सिंह एवं शिक्षक मुकुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।
मौके पर डॉक्टर आई. सी. दास, संत अरविंद एकेडमी के निदेशक विवेक इंद्र गुरु, कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज कंध्वे,कोर कमेटी सदस्य दिलीप राणा, राजेश कुमार गुप्ता, बसंत शर्मा, अनिल कुमार, जयप्रकाश मेहता, सुजीत कुमार ,सरस्वती ज्ञान मंदिर की प्राचार्या श्वेता मेहता, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,काली मंडा डोमचांच की शिक्षिका पूनम सिंह, शिक्षक संजय कुमार, रौशन कुमार, शुभम कुमार, सौरव कुमार, प्रेरणा प्रिया ,प्रणव प्रखर, , शिक्षिका राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी, मधु कुमारी, मुस्कान कुमारी, छात्राएं सुहानी,परी, आराध्या, अंशिका, सीमा, रेखा, छात्र प्आशीष, प्रिंस ,करण, चंदन, समर, अंकित, विकास, प्रियांशु, आभास, सन्नी , अनंत, शिवम, शुभम सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित हुए ।
