मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता शिविर का आयोजन
थाना प्रभारी बीरबल राम ने दी साइबर अपराध की विस्तृत जानकारी
दुमका के मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में एनएसएस इकाई–3 द्वारा साइबर क्राइम और उससे बचाव के उपायों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और इंटरनेट सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
दुमका : आज दिन सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–3 की ओर से मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय, रानीश्वर में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल की अध्यक्षता में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आज का मुख्य विषय “साइबर क्राइम तथा उससे बचाव के उपाय” रहा, जिसमें रघुनाथपुर के थाना प्रभारी बीरबल राम, विशाल खलखो, आकाश साधनी, सहायक पुलिस, षष्ठीपद बावरी, रानीश्वर थाना, सभी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी बीरबल राम ने साइबर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी कि कैसे हम परेशानियों से बचेंगे।

इसके साथ ही विशाल खलखो ने सभी वालंटियर्स को जागरूक किया। वर्तमान समय में सभी को सजग रहने की जरूरत है। “सावधानी हटी, दुर्घटना बढ़ी” — मतलब हमें हमेशा सजग रहना चाहिए वर्तमान समय में।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने सभी वालंटियर्स के प्रति शुभकामना व्यक्त की, साथ ही इकाई–3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही सभी वालंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें अंतरा बागती, राखी बागती, ऋतिक कुमार दास, प्रीति टुडू, सूरजमुखी, रोबीना रॉय, अमित किस्कू, मुन्ना हांसदा, सोमनाथ पाल, रोबीना राय, चंद्रशेखर पाल आदि उपस्थित रहे।
मंच संचालन इकाई–3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रूपम कुमारी ने किया। डॉ. रूपम कुमारी ने आज के कार्यक्रम में सारी वस्तु स्थिति को रखा। इस सात दिवसीय कैंप में सभी वालंटियर्स एन.एस.एस. की गतिविधियों को सीख रहे हैं। आज सर्वप्रथम डॉ. रूपम कुमारी ने एन.एस.एस. के गीतों को वालंटियर्स के बीच रखा, साथ ही सामाजिक कार्यों की जानकारियां दीं। तत्पश्चात साइबर क्राइम के बारे में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सभी वालंटियर्स को विभिन्न जानकारियां प्रदान कराई गईं तथा अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
